Dowry Harassment Case: स्कॉर्पियो और 11 लाख रुपये की मांग को लेकर दो विवाहित बहनों से मारपीट का आरोप, जेवर थाने में केस दर्ज

Dowry Harassment Case: स्कॉर्पियो और 11 लाख रुपये की मांग को लेकर दो विवाहित बहनों से मारपीट का आरोप, जेवर थाने में केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों के ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शकील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों रजिया और नईमा की शादी जेवर थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी दानिश और सलीम के साथ की थी। विवाह में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे और दान-दहेज के साथ घरेलू सामान भी दिया गया था।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार दानिश, सलीम, ससुर अनीश, सास नसरीन, देवर समीर, ननद गुलफसां, चचिया ससुर नफीस और चचिया सास जरीना ने मिलकर स्कॉर्पियो गाड़ी और करीब 11 लाख रुपये नकद की मांग की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर दोनों विवाहिताओं के साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, बेटियों को जबरन बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया गया है।

मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 20 मई को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img