Noida Association Election: यूपी एजुकेशन मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील कुमार, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

Noida Association Election: यूपी एजुकेशन मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील कुमार, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित पाथवेज स्कूल में बृहस्पतिवार को यूपी एजुकेशन मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा संगठन के अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुआ। मनोज कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभनीष सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव सिरोही को सचिव और आयुष पाराशर को संयुक्त मंत्री चुना गया।

वहीं मोनू कसाना को कोषाध्यक्ष, गीता गुप्ता को प्रचार मंत्री, अंजली शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री, अनुराधा तिवारी और अनुराग भट्ट को ऑडिटर चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। इस दौरान विवेक यादव, मनोज मलिक, नवनीत पाठक, तेजपाल भाटी, सुनील कुमार और गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

:

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img