राज्यउत्तर प्रदेश

Crime: 13.5 लाख की चोरी के मामले में पुत्रवधू और उसकी मां पर केस, बेटे की मौत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Crime: 13.5 लाख की चोरी के मामले में पुत्रवधू और उसकी मां पर केस, बेटे की मौत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए रखे गए 13.5 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने पुत्रवधू और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चोरी के बाद पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

शिकायतकर्ता जागरतन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए घर में साढ़े 13 लाख रुपये सुरक्षित रखे थे। इस नकदी की जानकारी उनके बेटे हरेंद्र और पुत्रवधू पूजा को थी। जब जरूरत पड़ने पर अलमारी से रुपये निकालने की कोशिश की गई तो पूरी नकदी गायब मिली।

परिवार का आरोप है कि पूछताछ करने पर पुत्रवधू संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी और बाद में जानकारी मिली कि उसने रुपये अपनी मां को दे दिए। इसके बाद वह पति से तलाक की मांग करने लगी। पारिवारिक तनाव से परेशान होकर हरेंद्र ने 11 जुलाई को सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बादलपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुत्रवधू और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button