Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Doob area electricity protest: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी, किसान-स्थानीय जनता अड़े

Doob area electricity protest: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी, किसान-स्थानीय जनता अड़े

नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर किसान और स्थानीय लोग शुक्रवार को 25वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी किसान चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द ही कनेक्शन देने का निर्णय नहीं लिया गया तो विद्युत निगम के अधिकारियों को बिजली दफ्तर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि होली पर्व के बाद भी डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने का निर्णय नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो सोमवार को बिजली दफ्तर पर बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों के किसी भी बहाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरना सेक्टर-16 के बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पर जारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपने हक के लिए प्रदर्शन में शामिल रही। किसान और स्थानीय लोग लगातार बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर प्रशासन और विद्युत निगम पर दबाव बना रहे हैं।

प्रदर्शनकारी मानते हैं कि बिजली कनेक्शन मिलने से उनके क्षेत्र में कृषि और रोजमर्रा की जीवनशैली बेहतर होगी। स्थानीय अधिकारियों से बार-बार अनुरोध के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोग प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें