Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Pushkarani Talab Noida: सेक्टर-107 का पुष्करणी तालाब तैयार होने को, 70 प्रतिशत निर्माण पूरा

Noida NCR News in Hindi

Pushkarani Talab Noida: सेक्टर-107 का पुष्करणी तालाब तैयार होने को, 70 प्रतिशत निर्माण पूरा

नोएडा। सेक्टर-107 में बन रहे पुष्करणी तालाब का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है और अब तक इसका 70 प्रतिशत काम समाप्त हो चुका है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, अगले दो-तीन महीने के भीतर यह तालाब पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह तालाब 10 एकड़ के पार्क में डेढ़ एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।

प्राधिकरण ने बताया कि अब बिजली विभाग से तालाब और पार्क की रंगीन रोशनी की सजावट और उद्यान विभाग से पेड़-पौधे व घास लगाने का काम किया जाएगा। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाकी बचे कार्य दो महीने के अंदर समाप्त कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि तालाब के सीढ़ियों पर बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें।

तालाब के अंदर फव्वारे और कमल की बेल लगाई जाएगी, जबकि आसपास के क्षेत्र में बेंच, घास और छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। पार्क तैयार होने के बाद इसे संचालन के लिए एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने गोद ले लिया है, जो पार्क के संचालन और देखरेख का पूरा खर्च उठाएगी। पार्क की निगरानी का काम प्राधिकरण स्वयं करेगा।

तालाब के निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च आएंगे, जबकि बिजली विभाग से जुड़े काम के लिए अलग खर्च की योजना बनाई गई है। इस तालाब और पार्क के बन जाने से सेक्टर-107 और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक सुंदर और मनोरंजक स्थल मिलेगा, जो शहर में हरित और आरामदायक सार्वजनिक स्थानों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें