Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट की इमरजेंसी रोड का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट की इमरजेंसी रोड का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में बन रहे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बनाई जा रही इमरजेंसी रोड का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि इसे समय पर पूरा किया जा सके। करीब 8 किलोमीटर लंबी इस इमरजेंसी सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है। यह सड़क आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

इस निरीक्षण के दौरान जेवर एयरपोर्ट के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम ने निर्माण क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया और प्रत्येक बिंदु पर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे हर हाल में समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। डीएम के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में और तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि एयरपोर्ट से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं समय रहते पूरी हो सकें।

>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img