Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन

रोमी कंबोज

पंचकूला 9 जनवरी – राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 20 में प्रारंभ हुआ।

एनएसएस के जिला समन्वयक डॉक्टर अरविंद कुमार द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया और बताया कि इस राज्य स्तरीय कैंप में पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के कुल 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग, व्यायाम, बौद्धिक सत्र, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, के अलावा विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। सात दिन का प्रत्येक गतिविधि के लिए दिवस निर्धारित किया गया है। शिविर में स्वयंसेवकों के साथ-साथ एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भी सीखने और सिखाने का कार्य करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए कहा ऐसे शिवरों के माध्यम से विद्यार्थियों में मानसिक और संवेगात्मक विकास विकास होते हैं। विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों के साथ रहकर उनके दिनचर्या, अनुशासन अध्ययन और मानसिक विकास से प्रेरणा ग्रहण करते हैं। विद्यार्थियों में एक टीम भावना का होना बहुत आवश्यक है। अध्ययन के साथ-साथ उनके अंदर नेतृत्व का विकास, शारीरिक मानसिक और संवेगात्मक विकास का होना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आज विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की योजना और गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।

विद्यालय जिला और राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय एकीकृत के माध्यम से शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण अभ्यास कराया जा रहा है। जीवन में अनुशासन संयम और कर्तव्य निष्ठा की भावना इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आती है। आज विद्यार्थी जिस प्रकार से अवसाद ग्रस्त हो रहे हैं उस स्थिति में ऐसे शिविर बहुत प्रासंगिक हो गए हैं। विद्यार्थियों का बाहर निकाल कर भ्रमण भी होता है ,अन्य विद्यार्थियों से मिलन भी होता है और उनके मनोभाव और दशा में परिवर्तन आता है।

पंचकूला में राज्य स्तरीय शिविर में आए हुए सभी विद्यार्थियों और अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या यहां नहीं आएगी। आप कुछ नया यहां से सीख कर जाएं यही शुभकामना प्रकट करता हूं। जिला कुरुक्षेत्र से अनिल कुमार अत्री , अंबाला से डॉ सम्राट , पानीपत से रणदीप मान, और अन्य जिलों से सभी कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे। अंत में डॉ जयचंद ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें