दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार-ज्ञानचंद गुप्ता

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार-ज्ञानचंद गुप्ता

रोमी कंबोज

पंचकूला 9 जनवरी: हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में बोले गए झूठ को जनता समझ चुकी है और इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ज्ञानचंद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के माडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले 11 दिन से माडल टाउन में चुनाव प्रचार करने के बाद पंचकूला पहुंचे ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि झूठ का दूसरा नाम केजरीवाल है।

 

वह छल कपट करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री बनने के बाद ना तो सरकारी गाड़ी लूंगा और ना ही सरकारी आवास, लेकिन उन्होंने पहले के मुख्यमंत्रियों को सुविधाएं मिलती थी, उससे भी अधिक सुविधाएं ली और सरकारी आवास पर करोड़ों रुपए खर्च कर उसे आलीशान शीश महल बना लिया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं, गंदगी का आलम है, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है, यमुना का पानी लगातार गंदा होता जा रहा है।

 

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस बार जनता ने ठान लिया है कि भ्रष्टाचारी इस आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकेगी और दिल्ली में भाजपा का शासन लागू होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग लगातार भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। जिस प्रकार लोगों ने हरियाणा और फिर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई, उसी प्रकार दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश देवीनगर, पार्षद जय कौशिक, युवा प्रधान योगेंद्र शर्मा, महासचिव वीरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, संदीप यादव, सुरेश वर्मा, गौतम राणा, अमित गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img