Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एनपीसीएल ने अपने उपभोक्ताओं का किया सम्मान

ग्रेटर नोएडा में अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने ‘उपभोक्ता सप्ताह’ का आयोजन किया
ग्रेटर नोएडा में अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने ‘उपभोक्ता सप्ताह’ का आयोजन किया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने ‘उपभोक्ता सप्ताह’ का आयोजन किया। आगमी 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक चले इस आयोजन के दौरान एनपीसीएल की कस्टमर रिलेशंस टीम ने उपभोक्ताओं को सम्मानित करने और पुरस्कार राशि बांटने के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति एनपीसीएल की प्रतिबद्धता को उजागर करना है।

‘उपभोक्ता सप्ताह’ के दौरान एनपीसीएल की ओर से उन सभी उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया जो समय पर बिल का भुगतान करते हैं। एनपीसीएल ने ऐसे उपभोक्ताओं का सम्मान करते हुए उन्हें गोल्ड, सिल्वर और कांस्य प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निरंतर अच्छे भुगतान व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए एनपीसीएल की ओर से कुल 56,291 उपभोक्ताओं को गोल्ड, सिल्वर, और कांस्य प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान एनपीसीएल की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। जिसमें समय पर ऑनलाइन भुगतान करनेवालों को ईनाम दिया गया। लकी ड्रॉ में चुने गए 25 शहरी उपभोक्ताओं को जहां 47,000 का नगद पुरस्कार मिला। वहीं 40 ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच 16,000 के गिफ्ट हैंपर्स बांटे गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *