Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

डेरा राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन को रेलवे की ओर से हर तरह से पूरा सहयोग दिया जाएगा: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

भारतीय रेलवे डेरा राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन को हर तरह से हरसंभव सहयोग देगा। सत्संग के दौरान और सामान्य दिनों में अधिकांश यातायात रेलवे से पंजाब के ब्यास शहर में स्थित डेरा तक जाता है।

डेरा राधा स्वामी सत्संग के सदस्यों और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेलवे सत्संग और सामान्य दिनों में डेरा अनुयायियों की भारी भीड़ को समझता है, इसे ध्यान में रखते हुए अमृत भारत स्टेशनों के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन ब्यास के नए स्टेशन भवन को सभी नागरिक सुविधाओं के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्टेशन बनाया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से एक बार ब्यास रेलवे स्टेशन का दौरा करें तथा टेंडर जारी होने तथा डिजाइन को अंतिम रूप से स्वीकृत होने से पहले डेरा प्रबंधन द्वारा आज सुझाए गए कुछ संशोधन करें।

बिट्टू ने कहा कि ब्यास रेलवे स्टेशन पर पीक सीजन में 30 से 40 हजार यात्री तथा प्रतिदिन 6 हजार यात्री आते-जाते हैं, लेकिन आने वाले समय में सत्संग सीजन में 60 से 70 हजार यात्रियों के आने की उम्मीद है। डेरा के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के प्रस्तावित लेआउट में कुछ बदलावों का सुझाव दिया, जिसके लिए मंत्री ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को जांच करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल का मानना था कि ब्यास रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रस्तावित डिजाइन में मौजूदा दो प्लेटफार्म के अलावा दो और प्लेटफार्म लाइनें बनाई जानी चाहिए। डेरा की तरफ से रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन भवन से सीधा रास्ता होना चाहिए। छत प्लाजा को प्रस्तावित 24 मीटर से बढ़ाकर 36 मीटर किया जाना चाहिए। प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग के स्थान पर सतही पार्किंग दी जानी चाहिए, जिसमें अधिक कारें, बसें, तिपहिया वाहन और टैक्सियां खड़ी हो सकें। प्रतिनिधिमंडल का यह भी मानना था कि माल ढुलाई का काम निकटवर्ती स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए और ब्यास स्टेशन को पूरी तरह से कोचिंग टर्मिनल बनाया जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभम चौधरी, उत्तरी रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता श्री विजय प्रताप सिंह और डेरा की ओर से प्रतिनिधिमंडल में आरएसएसबी के सचिव श्री डी.के. सीकरी, क्षेत्रीय सचिव श्री गुरविंदर सिंह, रेलवे प्रभारी सुश्री सीमा धीर, एयर मार्शल सेवानिवृत्त वी.एम. खन्ना और मुख्य अभियंता आर.के. गुप्ता शामिल थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *