Dengue Cases: नोएडा में डेंगू के छह नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर 260 हुई

Dengue Cases: नोएडा में डेंगू के छह नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर 260 हुई

नोएडा। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में इस साल अब तक डेंगू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 260 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सितंबर के तीसरे सप्ताह से डेंगू के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

नए मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। डेंगू संक्रमित मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में मलेरिया विभाग की टीमों ने पहुंचकर दवाओं का छिड़काव कराया। टीमों ने मच्छरों के प्रजनन की स्थिति की भी जांच की।

जांच के दौरान जहां लार्वा या जलभराव की स्थिति मिली, वहां संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग की ओर से लोगों को आसपास पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भंगेल की कई कॉलोनियों में भी दवाओं का छिड़काव कराया। इसके साथ ही लोगों को डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मी लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील कर रहे हैं।

विभाग के अनुसार, जिले में मलेरिया के मामलों की जांच भी जारी है। मलेरिया से संबंधित रिपोर्ट 25 सितंबर तक आने की संभावना है। अब तक जिले में मलेरिया के 41 मरीज सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। इसी को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, फॉगिंग और दवा के छिड़काव के साथ-साथ लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रखा जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img