Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Ghaziabad Boiler Blast: गाजियाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Ghaziabad Boiler Blast: गाजियाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में स्थित नॉर्दर्न इस्टर्न रबर एंड रोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भयंकर विस्फोट में तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तड़के करीब 3:40 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में पेपर मिल के रोल बनाने का काम चल रहा था। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के मुख्य गेट तक टूटकर बाहर गिर गया। मजदूरों का आरोप है कि कंप्रेसर में अधिक हीट होने के बावजूद उसे समय पर ठीक नहीं किया गया था, क्योंकि नट-बोल्ट ढीले थे, जिससे यह भीषण विस्फोट हुआ।

मृतकों की पहचान मोदीनगर निवासी अनुज, जेवर निवासी योगेंद्र और अवधेश के रूप में हुई है, जबकि लकी नामक मजदूर घायल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिवारवालों और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने कंपनी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें