Faridabad Crime: फरीदाबाद में खुले सीवर के 12 फीट गहरे मेनहोल में गिरा युवक, बाल-बाल बची जान

Faridabad Crime: फरीदाबाद में खुले सीवर के 12 फीट गहरे मेनहोल में गिरा युवक, बाल-बाल बची जान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाईवे-19 पर गांव अजरौंदा के पास एक युवक खुले सीवर के मेनहोल में गिर गया। अंधेरा होने के कारण वह मैनहोल नहीं देख पाया और उसमें जा गिरा। गनीमत रही कि उसके पिता उसके पीछे ही चल रहे थे। जब बेटा अचानक गायब हुआ तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। राहगीरों की मदद से युवक को गंभीर चोटें आने के बावजूद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पीड़ित अनंत अग्रवाल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ पैदल जा रहे थे, तभी खुले मेनहोल में गिर गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद राहगीरों ने उनके पिता को सूचना दी। अनंत ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और उनकी जान भी जा सकती थी। स्मार्ट सिटी होने के बावजूद हाईवे पर खुले मेनहोल और अंधेरे की वजह से यह दुर्घटना घटी।

अनंत के पिता महेश अग्रवाल ने नगर निगम और स्थानीय नेताओं को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कुछ देर और देरी हो जाती, तो उनके बेटे की जान चली जाती। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सीवर के मेनहोल को ढक दिया ताकि कोई और इसकी चपेट में न आए। लेकिन सवाल यह है कि अगर इस हादसे में किसी की जान चली जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img