Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

MCD Suicide Case: शाहदरा नॉर्थ ज़ोन कार्यालय में एएसआई की मौत, सस्पेंशन और रिश्वत आरोपों से जुड़ा था मामला

MCD Suicide Case: शाहदरा नॉर्थ ज़ोन कार्यालय में एएसआई की मौत, सस्पेंशन और रिश्वत आरोपों से जुड़ा था मामला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ ज़ोन से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर निगम के एक निलंबित एएसआई ने कार्यालय की तीसरी मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान राजकुमार सोलंकी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) के नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन में तैनात थे और सुंदर नगरी के वार्ड नंबर 218 में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनकी अचानक मौत की खबर से विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार सोलंकी पिछले करीब दो महीनों से सस्पेंड चल रहे थे और अपनी बहाली के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि निलंबन के चलते वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थे और इसी दबाव के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन स्थित MCD कार्यालय की तीसरी मंज़िल से छलांग लगाई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस बीच मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजकुमार सोलंकी से बहाली के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी दबाव और उत्पीड़न के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कदम केवल सस्पेंशन के तनाव के कारण उठाया गया या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश या दबाव भी शामिल है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें