Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में शुरू हुई ब्रैकीथेरेपी सेवा, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार

Delhi State Cancer Institute, Brachytherapy, Cancer Treatment, Delhi Health, Cervical Cancer

Delhi: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में शुरू हुई ब्रैकीथेरेपी सेवा, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार

कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) में अत्याधुनिक ब्रैकीथेरेपी सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं होना पड़ेगा और उन्हें एक ही परिसर में आधुनिक एवं सटीक रेडिएशन थेरेपी उपलब्ध हो सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा), एंडोमेट्रियल और अन्य चयनित कैंसरों के इलाज में बेहद प्रभावी साबित होगी।

ब्रैकीथेरेपी ऐसी आधुनिक रेडिएशन तकनीक है, जिसमें कैंसर प्रभावित हिस्से पर बेहद सटीक तरीके से रेडिएशन पहुंचाया जाता है। इससे ट्यूमर पर अधिक प्रभाव पड़ता है, जबकि आसपास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान होता है। यही कारण है कि इसे आधुनिक कैंसर उपचार की महत्वपूर्ण तकनीकों में शामिल किया जाता है।

संस्थान के अधिकारियों के अनुसार 9 जुलाई को पहली बार ब्रैकीथेरेपी का सफल उपचार किया गया था। सफल क्लीनिकल संचालन के बाद 10 जुलाई को इस सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। इससे अब मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

डीएससीआई की लिंक ऑफिसर टू डायरेक्टर डॉ. सविता अरोड़ा ने कहा कि नई सेवा शुरू होने से मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और समग्र कैंसर उपचार मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब इलाज में होने वाली अनावश्यक देरी भी कम होगी और मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि ब्रैकीथेरेपी आधुनिक रेडिएशन उपचार का एक अहम हिस्सा है। इसके दोबारा शुरू होने से सर्वाइकल सहित कई प्रकार के कैंसर मरीजों को वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित अत्याधुनिक इलाज डीएससीआई में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान लगातार अपनी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। हाल ही में दूसरा ऑपरेशन थिएटर और डेंटल ओपीडी भी शुरू की गई है, ताकि मरीजों को अधिकतम सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें