Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Security Mock Drill: गांधी नगर फ्लाईओवर के नीचे लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल से परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

Delhi Security Mock Drill:

Delhi Security Mock Drill: गांधी नगर फ्लाईओवर के नीचे लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल से परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थित गांधी नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मार्केट के पास फ्लाईओवर के नीचे एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। राजधानी दिल्ली में आतंकी हमलों की संभावित आशंकाओं को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। ऐसे में संदिग्ध बैग की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को सुबह करीब 11:10 बजे सूचना मिली कि गांधी नगर पुस्ता रोड फ्लाईओवर के नीचे पिलर नंबर 10 और 11 के बीच एक संदिग्ध लावारिस बैग रखा हुआ है, जिसमें बम होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

कुछ ही देर में बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। बम डिटेक्शन डिवाइस और विशेष सुरक्षा उपकरणों की मदद से संदिग्ध बैग की जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए बैग को खोला। जांच के दौरान बैग के अंदर केवल इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला और कोई विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

फायर डिपार्टमेंट के स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें 11:10 बजे कॉल मिली थी कि फ्लाईओवर के नीचे एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा प्रक्रिया के तहत बैग की जांच की गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि बैग में कोई खतरनाक सामग्री मौजूद नहीं थी।

जांच पूरी होने के कुछ समय बाद यह खुलासा हुआ कि यह पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल थी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करना था कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

दिल्ली पुलिस की इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इलाके में मौजूद लोगों का कहना था कि इस तरह की मॉक ड्रिल से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा मजबूत होता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें।

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें