Delhi Police Crime Branch: दिल्ली पुलिस ने 1 लाख के इनामी हत्यारोपी अर्जुन उर्फ भोला को नेपाल सीमा से दबोचा

Delhi Police Crime Branch: दिल्ली पुलिस ने 1 लाख के इनामी हत्यारोपी अर्जुन उर्फ भोला को नेपाल सीमा से दबोचा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 1 लाख रुपये के इनामी और 7 साल से फरार चल रहे शातिर हत्यारोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला (31 वर्ष) को बिहार-नेपाल सीमा रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2017 में अपनी नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप था। हत्या के बाद वह नेपाल भाग गया था और वहां भी एक महिला की हत्या में शामिल रहा।

मामला 17 नवंबर 2017 का है, जब न्यू अशोक नगर निवासी पप्पू सिंह ने अपनी 8 वर्षीय बेटी “वाई” के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अर्जुन उर्फ भोला, जो उसी इमारत में किराए पर रहता था, ने लड़की का अपहरण कर उसके ऊपर चाकू से कई वार किए और गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

पुलिस जांच से सामने आया कि नेपाल भागने के बाद आरोपी ने अपने साथियों नौसाद और राशिद के साथ मिलकर एक विवाहित महिला की मां की भी हत्या कर दी। नेपाल की अदालत ने उसे इस मामले में 25 साल कैद की सजा सुनाई थी। लेकिन हाल ही में आंदोलन के दौरान वह जेल से फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी पर नजर बनाए रखी और तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से बिहार-नेपाल सीमा पर उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया। विशेष निगरानी के बाद इंस्पेक्टर पंकज ठाकरान की अगुवाई में ASI अजय, HC सोनू, HC अमित, Ct सुरेंद्र, HC त्रिशपाल और HC राजेश की टीम ने अर्जुन को रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का मूल निवास बिहार के छपरा जिले के चौसा गांव थाना पानापुर का है। दिल्ली में वह सिलाई कारखाने में काम करता था और पीड़िता का परिवार भी उसी इमारत में रहता था। शादी से इनकार के बाद उसने बच्ची की हत्या की थी। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा ने कहा –
“अर्जुन कुमार उर्फ भोला एक शातिर अपराधी है, जिसने दिल्ली और नेपाल में नृशंस हत्याएं कीं। उसे अब कानून के कटघरे में खड़ा किया गया है।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img