Delhi crime: दिल्ली सिगरेट विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोप-आरोपी के बयानों में विरोधाभास

Delhi crime: दिल्ली सिगरेट विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोप-आरोपी के बयानों में विरोधाभास

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जेजे बंधु कैंप में 22 वर्षीय युवक करण की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना काली मंदिर के सामने हुई, जहां झगड़े के दौरान चाकू से गर्दन पर हमला किया गया। करण गंभीर रूप से घायल होकर अपनी बहन के घर भागा, लेकिन अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 27 जनवरी की रात लगभग 11-12 बजे हुई। मृतक करण अपने बहन के घर आया हुआ था और मंदिर के पास कुछ सामान लेने गया था। वहीं पहले से मौजूद तीन-चार लड़कों के साथ झगड़ा हुआ और आरोप है कि उन लोगों ने करण के गर्दन पर चाकू से वार किया।

हालांकि, इस मामले में आरोपी आकाश की बहन ने दावा किया है कि यह आत्मरक्षा का मामला है। उनका कहना है कि करण ने सिगरेट जलाने के लिए आकाश से कहा, जिसे आकाश ने मना कर दिया। इसके बाद करण ने चाकू से आकाश पर हमला किया और हाथापाई के दौरान चाकू लगने से करण की मौत हो गई।

करण के परिजन इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगा रहे हैं कि आकाश और उसके साथियों ने ही हमला किया। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल्ली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि सिगरेट विवाद के कारण इस हत्या की असली वजह सामने आ सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img