Delhi Murder News: खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Delhi Murder News: खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने राजा उर्फ अक्की डॉन उर्फ आकिल नाम के शख्स की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह खूनी वारदात खजूरी खास के एफ-ब्लॉक इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही अक्की वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बैक-टू-बैक कई राउंड फायरिंग की, जिनमें से करीब तीन गोलियां अक्की को लगीं।

अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद अक्की खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजा उर्फ अक्की डॉन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इसी वजह से पुलिस शुरुआती जांच में इस हत्या को गैंगवार और आपसी दुश्मनी का नतीजा मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा कई विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है ताकि वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

इलाके में हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img