Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Police On High Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, गांधीनगर में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना निकली पुलिस की मॉक ड्रिल

Delhi Police On High Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, गांधीनगर में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना निकली पुलिस की मॉक ड्रिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी सतर्कता के तहत मंगलवार को शाहदरा जिले के गांधीनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुस्ता रोड फ्लाईओवर के नीचे एक लावारिस बैग मिलने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। कॉल करने वाले ने आशंका जताई कि बैग में बम हो सकता है।

पुलिस कंट्रोल रूम को यह कॉल दोपहर 3:11 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा एजेंसियों की टीमों को तुरंत रवाना किया गया। एसीपी गांधीनगर अरविंद नेगी, थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार झा, बम स्कवॉयड, क्राइम टीम, कैट एम्बुलेंस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। इलाके की घेराबंदी कर फ्लाईओवर के नीचे रखे बैग की बम डिटेक्शन डिवाइस से जांच की गई।

बैग को सावधानीपूर्वक खोलने पर उसमें केवल पानी की बोतल, एक वॉकी-टॉकी और अन्य सामान मिला। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी भीमसेन ने बताया कि उन्हें भी 3:22 बजे एक लावारिस बैग की सूचना दी गई थी, जो फ्लाईओवर के पिलर नंबर 10 और 11 के बीच रखा गया था। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बैग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है।

हालांकि, थोड़ी देर बाद यह पूरा मामला एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल के रूप में सामने आया, जिसे दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और रिस्पॉन्स टाइम की जांच के लिए आयोजित किया था। इस मॉक ड्रिल के जरिए यह परखा गया कि किस तरह से अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध परिस्थिति में समन्वय के साथ काम करती हैं। दिल्ली पुलिस की इस मॉक ड्रिल से यह संकेत साफ है कि राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की तैनाती को सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें