Delhi Fire: दिवाली की रात दिल्ली के कनिष्क बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

Delhi Fire: दिवाली की रात दिल्ली के कनिष्क बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिवाली की रात दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के कांति नगर स्थित कनिष्क बैंक्वेट हॉल में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। दिवाली के मौके पर पटाखों और दीयों की चहल-पहल के बीच अचानक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दस दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के समय बैंक्वेट हॉल में कोई बड़ा आयोजन नहीं चल रहा था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बचाव हो सका। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं। शुरुआती अंदेशे के अनुसार, पटाखों या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है, लेकिन पुलिस द्वारा हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img