उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Hapur News : सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी में एक दुखद हादसे में 21 वर्षीय छात्र आकाश की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को नहर पुल पर हुई, जब आकाश पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी से पानी पीने के लिए सड़क पार कर नहर किनारे सरकारी नल की ओर जा रहा था।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था आकाश

आकाश के पिता अमरपाल ने बताया कि उनका बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोजाना सिंभावली में थाने के पास स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। रविवार को दोपहर के समय, लंच ब्रेक के दौरान, आकाश नहर किनारे लगे सरकारी नल से पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान, पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही आकाश के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आकाश की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img