Delhi Electric Bus: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 300 इलेक्ट्रिक देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, घर-घर तक होगी बस कनेक्टिविटी

Delhi Electric Bus: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 300 इलेक्ट्रिक देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, घर-घर तक होगी बस कनेक्टिविटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व दिल्ली ईस्ट विनोद नगर बस डिपो में 300 इलेक्ट्रिक देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार, केंद्र राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यमुना पार को 300 इलेक्ट्रिक देवी बसों की सौगात दी और कहा कि इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। 300 बसों के साथ ही नए रूट तय किए गए हैं, जिससे यमुना पार की जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले किसी रूट पर बसों की संख्या कम या अधिक होने की वजह से लोगों को सुविधा में दिक्कत होती थी।

इसके बाद दिल्ली सरकार ने IIT दिल्ली के छात्रों के साथ मिलकर शोध किया और निर्णय लिया कि देवी बसों के रूट को दोबारा से व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि हर शख्स को सीधे लाभ मिल सके। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार ने कहा कि पिछली सरकारों में यमुना पार को अनदेखा किया गया था, लेकिन हमारी सरकार ने देवी बसों को फ्री रूट करने के लिए यमुना पार को चुना है और वहां 300 बसों की सुविधा दी गई है। उनका कहना था कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि देवी बस की पहुंच हर जगह तक हो और हर शख्स को इसकी सुविधा मिल सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img