Delhi Elections: भाजपा विधायक Om Prakash Sharma ने अरविंद केजरीवाल को बताया चीटर और हिस्ट्रीशीटर

Delhi Elections: भाजपा विधायक Om Prakash Sharma ने अरविंद केजरीवाल को बताया चीटर और हिस्ट्रीशीटर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना पर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। विश्वास नगर विधानसभा से भाजपा विधायक Om Prakash Sharma ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें हिस्ट्रीशीटर और चीटर बताया है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार जनता को धोखा देते आ रहे हैं और उनकी यही आदत उन्हें तिहाड़ जेल तक ले गई। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि जेल से बाहर आने के बावजूद केजरीवाल का लोगों को चीट करने का सिलसिला जारी है।

Om Prakash Sharma ने कहा कि दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना में महिलाओं को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता देने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बजट में इस योजना के लिए धन आवंटित नहीं किया गया है तो क्या अरविंद केजरीवाल अपनी जेब से महिलाओं को पैसा देंगे? ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार जब भी कोई योजना लाती है, उसके लिए बजट में स्पष्ट प्रावधान किया जाता है। लेकिन इस योजना के लिए न तो बजट में कोई राशि रखी गई है और न ही योजना के क्रियान्वयन की कोई ठोस जानकारी दी गई है।

AAP पर आरोप लगाते हुए Om Prakash Sharma ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी लोगों को गुमराह कर रहे हैं और झूठे वादों से जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा, पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा द्वारा अरविंद केजरीवाल को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताए जाने पर भी ओम प्रकाश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अवध ओझा को चापलूस करार दिया और कहा कि इस तरह की चापलूसी में वह केजरीवाल को भगवान के पिता तक बता सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img