Delhi Doctor Murder: दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, दोनों नाबालिग आरोपी फरार

Delhi Doctor Murder: दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, दोनों नाबालिग आरोपी फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित जैतपुर इलाके के नीमा हॉस्पिटल में दो नाबालिगों ने एक 55 साल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। नीमा अस्पताल में हमलावरों ने अस्पताल स्टाफ से ड्रेसिंग के बाद कहा कि डॉक्टर को दिखाना है। इसके बाद केबिन में पहुंचते ही हमलावरों ने डॉक्टर को एक के बाद कई गोली मार दी। डॉक्टर की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. थाना पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी है। दरअसल, जैतपुर नीमा अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि दो लड़के आये थे। उन्होंने कहा कि चोट लगी है। ड्रेसिंग के बाद उन्होंने कहा कि डॉक्टर को दिखाना है। जैसे ही डॉक्टर के केबिन में गए उसके बाद दोनों ने डॉक्टर को गोली मार दी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नीमा अस्पताल तीन बेड का नर्सिंग होम है। देर रात दो लड़के जिनकी उम्र करीब 16 से 17 साल थी। अपनी चोट की ड्रेसिंग कराने आये थे। नर्सिंग होम के स्टाफ मोहम्मद कामिल ने घायल किशोर की ड्रेसिंग की। ड्रेसिंग के बाद दोनों यूनानी प्रैक्टिशनर डॉक्टर जावेद अख्तर के केबिन में दवाई की पची बनवाने चले गए। कुछ ही देर बाद नर्सिंग होम स्टाफ गजाला प्रवीण और मोहम्मद कामिल ने गोली की आवाज सुनी। डॉक्टर जावेद अख्तर खून से लथपथ पड़े थे। आरोपियों ने डॉक्टर को सिर में गोली मारी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों एक रात पहले भी चोट की ड्रेसिंग कराने आये थे। बिना किसी झगड़े के गोली चलाने से साफ है कि ये टारगेट किलिंग है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img