Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 50 लाख से अधिक की ठगी के एक मामले वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 50 लाख से अधिक की ठगी के एक मामले वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 50 लाख से अधिक की ठगी के एक मामले वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की पहचान अभिषेक अग्रवाल (42) के तौर पर हुई है। आरोपी जयपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर ठगी की वारदात करता था। जिसकी वजह से कपल ‘बंटी और बबली’ के नाम से मशहूर है। आरोप है कि कपल करीब बीस करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी लोगों को रेलवे टेंडर और अन्य सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर जाल में फांसते थे।

डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि ठगी के आरोप में दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया था, मगर बेल पर बाहर आने के बाद वे फरार हो गए। अदालत ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया। इनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी रखा गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच एसीपी संदीप स्वामी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली और आरोपी अभिषेक अग्रवाल को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जयपुर का रहने वाला है। आरोपी दंपति लोगों को झूठा आश्वासन देकर उन्हें जाल में फंसाते और फिर सरकारी टेंडर के नाम पर एडवांस ऐंठने के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी दंपति ने डाबड़ी निवासी विजय राज के साथ भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित के बयान पर वर्ष 2021 में दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय गया। पीड़ित ने 50 लाख से ज्यादा की रकम आरोपी की जगदंबा ट्रेडिंग कंपनी और एमएस शनि ट्रेडिंग कंपनी में निवेश की थी। आरोपियों ने उन्हें भारी मुनाफा दिलाने का आश्वासन दिया था। इस केस में आरोपी अरेस्ट भी किए जा चुके थे, लेकिन जमानत मिलने के बाद दोनों फरार हो गए।

इसी तरह उत्तम नगर निवासी राहुल गुप्ता से दिल्ली में 2015 से 2018 की अवधि के लिए रेलवे में एक टेंडर के लिए 3.18 करोड़ रुपये निवेश का झांसा देकर धोखा दिया गया था। यह मामला द्वारका नॉर्थ थाने में दर्ज है। इस केस में भी आरोपी गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर थे। एक सप्ताह पहले ही क्राइम ब्रांच ने उनकी पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img