Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi: दिल्ली सरकार का पहला मिनी सचिवालय शाहदरा में शुरू, नागरिकों के लिए सभी सेवाएं एक छत के नीचे

Delhi: दिल्ली सरकार का पहला मिनी सचिवालय शाहदरा में शुरू, नागरिकों के लिए सभी सेवाएं एक छत के नीचे

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर। दिल्ली सरकार ने शाहदरा जिले में अपना पहला मिनी सचिवालय शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत 20 से अधिक विभागों को एक ही छत के नीचे लाया गया है, जिससे नागरिक अब अलग-अलग दफ्तरों में जाने की बजाय नंद नगरी स्थित जिला कार्यालय में सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

जिला विकास समिति के अध्यक्ष और विधायक जितेंद्र महाजन ने बताया कि ‘डीएम सेतु – सेवा संवर्धन और परिवर्तन इकाई’ के माध्यम से नागरिक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, एससी-एसटी, ओबीसी और मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के साथ-साथ एमएसएमई पंजीकरण की सुविधा भी एक ही खिड़की पर प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक अजय महावर, जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह परिहार और एडीएम राजीव रंजन उपस्थित रहे। जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि डीएम सेतु केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि ‘विकसित जिला, विकसित दिल्ली और विकसित भारत @2047’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य प्रशासन की जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक, व्यापारी और सूक्ष्म उद्यमी को त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सके।

डीएम सेतु स्थानीय शासन में बदलाव का प्रतीक है और यह स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और बच्चों के कल्याण, साथ ही उद्यमिता और रोजगार विकास जैसी सेवाओं को एकीकृत और सुव्यवस्थित करने का मंच प्रदान करता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें