Delhi: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, कहा– हर हाल में राहत मिलेगी

Delhi: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, कहा– हर हाल में राहत मिलेगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई है। इसी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ आईटीओ रेड लाइट और मिंटो ब्रिज क्षेत्र का दौरा किया और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इलाके की स्थिति की जानकारी ली और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में हर नाले पर काम चल रहा है और यह बेहद जरूरी है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, *“यह स्पष्ट है कि पिछली सरकार ने चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया, अतिक्रमणों को अनदेखा किया और कठोर निर्णय लेने से परहेज किया। यही कारण है कि आज दिल्ली जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है।”*

मुख्यमंत्री ने बताया कि नालों से हजारों टन गाद निकाली जा रही है और इस काम को अंजाम देने के लिए कई आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई हो, लोक निर्माण विभाग की योजनाएं हों या फिर बाढ़ प्रबंधन की तैयारी—सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह सक्रिय है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाया जा सके।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा, *“हम शहर को सुरक्षित रखने, नालों को साफ रखने और सड़कों व मोहल्लों में जलभराव रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूरी मशीनरी और विभाग मिलकर लगातार और प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं ताकि दिल्ली को डूबने से बचाया जा सके।”*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों की सफाई में किसी तरह की लापरवाही न हो और जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह खुद लगातार निरीक्षण करेंगी और जनता की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img