Noida Fire: नोएडा में खड़ी कार में लगी आग, दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने खुद पाया काबू

Noida Fire: नोएडा में खड़ी कार में लगी आग, दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने खुद पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत होशियारपुर गांव में खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पानी और बाल्टी की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी शरारती तत्व की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा।

इस घटना में हैरान करने वाली बात यह रही कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस की गैरमौजूदगी से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img