Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

Delhi: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में तीन नई स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Delhi: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में तीन नई स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के प्रतिष्ठित लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का दौरा किया और वहां तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देने वाली हैं और देशभर के लिए एक उदाहरण बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि LNJP अस्पताल में देश का चौथा और दिल्ली का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग शुरू किया गया है। यह विभाग विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के इलाज में सक्षम होगा जो जन्मजात आनुवंशिक विकारों से पीड़ित होते हैं। उन्होंने कहा, “यह विभाग सिर्फ एक बूंद खून से किसी बच्चे में आनुवंशिक विकार की पहचान कर सकेगा, जिससे समय रहते इलाज संभव हो पाएगा।”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधुनिक NAT (Nucleic Acid Testing) टेस्टिंग लैब का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया, “अब तक डोनर के खून की जांच में करीब 45 दिन लगते थे, लेकिन दिल्ली में पहली बार यह जांच सिर्फ दो दिन में पूरी हो सकेगी। इससे न केवल ब्लड ट्रांसफ्यूजन सुरक्षित होगा, बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय भी लिए जा सकेंगे।”

तीसरी परियोजना के रूप में LNJP अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का भी उद्घाटन किया गया है। यह यूनिट माताओं और नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान से संबंधित परामर्श और देखभाल की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यूनिट प्रसव के बाद माताओं को सही मार्गदर्शन और सहारा देगी, जिससे शिशुओं की पोषण स्थिति में सुधार होगा और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनेगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इन तीनों परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल राजधानी में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि देशभर से आने वाले मरीजों को भी अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने LNJP अस्पताल की टीम और स्वास्थ्य विभाग को इस सफल पहल के लिए बधाई दी और आशा जताई कि आने वाले समय में दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र में और भी नवाचार देखने को मिलेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें