Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ हत्याकांड के दो शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ हत्याकांड के दो शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सीआईए गुरुग्राम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गोगी गैंग के दो वांछित शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नजफगढ़ में नीरज तेहलान की सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी से पहले हुई मुठभेड़ में दोनों को गोली लगी और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। नीरज तेहलान फरवरी 2024 में नजफगढ़ के एक सैलून में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य गवाह था। उसी रंजिश के चलते गोगी गैंग ने उसे खत्म करने की साजिश रची। जुलाई 2025 में संजू दहिया के इशारे पर मोहित जाखड़ और जतिन राजपूत ने नीरज तेहलान की हत्या कर दी थी।

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी गुरुग्राम सेक्टर-99 इलाके में पहुंचने वाले हैं। सूचना साझा करने के बाद सीआईए गुरुग्राम के साथ मिलकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। 26 सितंबर 2025 की सुबह दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए और रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। घटना में एचसी नरपत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी और एसआई विकास के हाथ में चोट आई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित जाखड़, निवासी गोयला खुर्द, छावला, दिल्ली (आयु 29 वर्ष) और जतिन राजपूत, निवासी विपिन गार्डन, द्वारका मोड़, दिल्ली (आयु 21 वर्ष) शामिल हैं। दोनों अपराध की दुनिया में संजू दहिया के संपर्क में आने के बाद जुड़े। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि नीरज तेहलान से पुरानी दुश्मनी के चलते उन्होंने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी के संबंध में थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पिछले एक महीने में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक कुल 44 गैंग सदस्य और 6 नाबालिग अपराधी पकड़े जा चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें