Anand Vihar Terminal: आनंद विहार टर्मिनल पर चलती ट्रेन में गिरती महिला को आरपीएफ स्टाफ ने बचाया

Anand Vihar Terminal: आनंद विहार टर्मिनल पर चलती ट्रेन में गिरती महिला को आरपीएफ स्टाफ ने बचाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर शुक्रवार दोपहर एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई, जब 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रस्थान कर रही थी।

इस दौरान मौके पर तैनात आरपीएफ स्टाफ की महिला तुरंत महिला के पास गई और उसे प्लेटफॉर्म की दीवार के साथ चिपके रहने की सलाह दी। इसके बाद आरपीएफ स्टाफ और अन्य यात्रियों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं और वह आनंद विहार से रक्सौल तक की यात्रा कर रही थी।

महिला का नाम राधा कुमारी प्रसाई, उम्र 37 वर्ष, निवासी सलोही कर्माया जिला सलोही (नेपाल) बताया गया। उनके साथ यात्रा कर रही महिला का नाम सुनीता था। दोनों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए G.T.B हॉस्पिटल ले जाया गया। इस घटना की सूचना GRP को भी दी गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img