Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोली चला लूटपाट की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime:
Delhi Crime: दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोली चला लूटपाट की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोली चला लूटपाट की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर लूटपाट के प्रयास में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. डीसीपी प्रशांत पावरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येंद्र(45) उर्फ बाबा और राहुल कश्यप(36) उर्फ दीपक के तौर पर हुई है.

डीसीपी ने बताया सोमवार सुबह तकरीबन 10:36 बजे पुलिस स्टेशन गोकुल पुरी में सूचना मिली कि एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर गोली चलाई गई है और वह घायल हो गए है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायल रविंदर पाल सिंह को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके बाएं हाथ में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है.

पूछताछ में पता चला कि पेट्रोल पंप मैनेजर रविंदर अपने साथी कर्मचारी के साथ पेट्रोल पंप का कैश लेकर पैदल बैंक में जमा कराने जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गए. मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिससे वारदात में शामिल दोनों बदमाश सत्येंद्र और दीपक की पहचान हो गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों के निशानदेही पर लूटपाट में इस्तेमाल पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटपाट में पेट्रोल पंप का एक स्टाफ भी शामिल है. जिसने मैनेजर के पास पैसे होने की सूचना दी थी. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *