Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में दशहरा उत्सव देखने छोटे भाई के साथ जा रहे 20 साल के अंकुर की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विकास के तौर पर हुई है. वह दिल्ली के सबोली इलाके का रहने वाला है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया की शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से दो लड़कों को घायल हालत में भर्ती कराई जाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची.

पूछताछ में पता चला की 20 वर्षीय अंकुर और उसके 14 साल के भाई को हर्ष विहार इलाके में चाकू मारा गया था. डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया. डीसीपी ने बताया की छोटे भाई की हालत खतरे से बाहर थी. उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने बड़े भाई अंकुर के साथ दशहरा उत्सव देखने के लिए गया था, रास्ते में बाइक टच होने को लेकर उनकी बाइक सवार लड़कों से कहां सुनी हो गई. बाइक सवार तीनों लड़कों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए.

डीसीपी ने बताया कि शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रायस का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जहां पूरी वारदात कैद थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विकास नाम के आरोपी की पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी घटना के वक्त आरोपी के पास जो बाइक था उसे भी बरामद कर लिया गया है.डीसीपी ने बताया की इस पूरे वारदात में विकास के दो साथी भी शामिल है. जिनकी भी पहचान कर ली गई है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img