Delhi Crime: जगतपुरी में दिनदहाड़े महिला से मोबाइल स्नैचिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद, आरोपी फरार

Delhi Crime: जगतपुरी में दिनदहाड़े महिला से मोबाइल स्नैचिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद, आरोपी फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शहादरा जिले के थाना जगतपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घटना बाल्मिकी चौक के पास नाले वाली सड़क की है, जहां एक महिला से पीछे से आए दो युवकों ने धक्का देकर उनका मोबाइल फ़ोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पीड़िता प्रीति टंडन ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थीं। जैसे ही वह बाल्मिकी चौक के पास नाले वाली सड़क पर पहुँचीं, तभी पीछे से दो लड़के आए। उन्होंने अचानक उन्हें ज़ोर से धक्का दिया, जिससे वह संभल भी नहीं पाईं और इसी दौरान उनका मोबाइल फ़ोन छीनकर फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़िता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी भाग चुके थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे गली-मोहल्लों का फायदा उठाकर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की सूचना तुरंत पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img