Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

Delhi crime news, Krishna Nagar stabbing,

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में हुई। पुलिस को PCR कॉल के जरिए झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक की पहचान नज़ीम के रूप में हुई है। उसे पहले हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घायल नज़ीम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उस पर हमला करने वाले कोई बाहरी लोग नहीं, बल्कि उसके ही कुछ दोस्त थे। उन्होंने किसी तेज़ धारदार हथियार से उस पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले में नज़ीम को बाएं ऊपरी पेट पर गहरा घाव लगा है, जबकि उसके बाएं हाथ पर भी गंभीर चोट आई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें