Delhi Crime: दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश की राजधानी एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों के बीच देर रात नरेला इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को इन दोनों शूटरों की राजधानी में मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने नरेला में एक खास ऑपरेशन के तहत ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी रात के समय वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा।

लेकिन बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों शूटरों को पैर में गोली मारकर काबू में ले लिया। स्पेशल सेल की टीम ने तुरंत उन्हें घायल अवस्था में पकड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और दिल्ली-एनसीआर में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। फिलहाल इनके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मुठभेड़ को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एक बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों के अनुसार, अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो ये दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। इस एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय गैंगों के खिलाफ सघन अभियान और तेज करने का संकेत दिया है। नरेला समेत आसपास के इलाकों में पुलिस की सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img