Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi: छतरपुर में गोपाल राय ने किए 100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

गोपाल राय
Delhi: छतरपुर में गोपाल राय ने किए 100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

Delhi: छतरपुर में गोपाल राय ने किए 100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

छतरपुर विधानसभा में आज दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये का फंड छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जारी करने की घोषणा की। मंत्री गोपाल राय ने यह भी कहा कि 2025 में आम आदमी पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर बिधूड़ी और पूर्व विधायक करतार सिंह तंवर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल नारियल फोड़ने तक ही सीमित रह गए हैं। गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां-जहां जाते हैं, वहां बीजेपी के लोग उनके खिलाफ हमले करवाते हैं।

मंत्री गोपाल राय का स्वागत करने के लिए छतरपुर विधानसभा की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। राय ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है और उनके विकास कार्यों की सराहना करती है। इस कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी अच्छी भागीदारी रही। मंत्री गोपाल राय के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनजर।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *