Mann Ki Baat: मन की बात के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल सुरक्षा और फिटनेस पर जोर दिया

Mann Ki Baat: मन की बात के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल सुरक्षा और फिटनेस पर जोर दिया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का जिक्र किया। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए तीन स्टेप्स ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’ अपनाने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि किसी अनजान कॉल पर प्रतिक्रिया देने से पहले ठहरें, निजी जानकारी न दें, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग रखें। इसके अलावा, फ्रॉड की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने का सुझाव दिया।

डॉ. अनिल गोयल ने सफेदा बस्ती में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री के इस एपिसोड को सुना। पीएम ने फिट इंडिया स्कूल आवर की भी चर्चा की, जिसमें स्कूलों में फिटनेस गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने फैमिली फिटनेस आवर और ट्रेडिशनल गेम्स जैसे रोचक उदाहरणों का भी जिक्र किया, जिससे परिवार एकसाथ फिटनेस और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img