Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली की CM का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- केजरीवाल को मारने के लिए भेजे थे कुख्यात अपराधी

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली की CM का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- केजरीवाल को मारने के लिए भेजे थे कुख्यात अपराधी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित जानलेवा हमले को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आप नेताओं पर हो रहे हमले भारतीय जनता पार्टी की सोच को दर्शाते हैं। आतिशी ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक पर जानलेवा हमला होना और पुलिस का कार्रवाई न करना प्रशासनिक विफलता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत नजर आती है, क्योंकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की कार पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। बीजेपी के गुंडों ने हमला किया। उनकी कार पर इतना बड़ा पत्थर फेंका गया कि अगर वह किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। हमला करने वाले ये लोग कौन थे? अगर आप हमले का वीडियो देखेंगे तो आपको शैंकी नाम का एक शख्स दिखेगा।

सीएम ने कहा कि वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है और अक्सर अपने इलाके में प्रवेश वर्मा के पोस्टर लगाता रहता है। यह राहुल उर्फ शैंकी कौन है? उसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ लूट की कोशिश के मामले दर्ज हैं… यह बहुत स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए दुर्दांत अपराधियों और गुंडों को भेजा गया था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img