Delhi Chhath Ghat: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिले के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण

Delhi Chhath Ghat: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिले के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी क्रम में पूर्वी जिले के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने यमुना किनारे बने छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एडिशनल सीपी राजीव रंजन, शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी जिले में कुल पांच प्रमुख छठ घाट यमुना किनारे बनाए गए हैं, जो डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर गीता कॉलोनी तक फैले हुए हैं।

इसके अलावा 40 अतिरिक्त घाट विभिन्न सोसाइटी और पार्कों में तैयार किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को अपने घर के नजदीक ही पूजा करने में सुविधा मिले। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं फ्लड कंट्रोल विभाग द्वारा उन स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं जहां पानी गहरा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पूजा कर सकें और किसी तरह का हादसा न हो।

डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि घाटों की साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए और कूड़े के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस बार छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img