Delhi: दिल्ली के शकरपुर में 20 साल से चल रही अवैध मछली मार्केट पर चला बुलडोजर, नगर निगम की सख्त कार्रवाई

Delhi: दिल्ली के शकरपुर में 20 साल से चल रही अवैध मछली मार्केट पर चला बुलडोजर, नगर निगम की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शकरपुर इलाके में पिछले करीब दो दशकों से डीडीए की जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रही मछली और मुर्गा मार्केट पर आखिरकार दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई शाहदरा साउथ जोन की जनरल ब्रांच ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में की, जिससे इलाके में वर्षों से फैली गंदगी, बदबू और अव्यवस्था से लोगों को राहत मिल सकी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह मार्केट न केवल अवैध कब्जे के तहत संचालित हो रही थी, बल्कि यहां मछली और मुर्गे की बिक्री से स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो रही थीं।

इसके चलते इलाके के निवासियों को बदबू, गंदगी, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों का लंबे समय से सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से इसको लेकर कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई गईं थीं, मगर कार्रवाई अब जाकर संभव हो सकी। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे शाहदरा साउथ जोन के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि यह अवैध मार्केट सालों से स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। पार्क के पास स्थित इस बाजार से उठने वाली बदबू के कारण लोग सुबह और शाम पार्क में टहल भी नहीं पाते थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांचों में यह भी सामने आया था कि खुले में मांस और मछली की बिक्री से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

रामकिशोर शर्मा ने कहा कि यह भूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है, और इस पर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है। नगर निगम ने समय-समय पर अवैध दुकानदारों को नोटिस जारी किए, उन्हें चेतावनी दी गई, मगर इसके बावजूद वे अपनी दुकानदारी जारी रखे हुए थे। आखिरकार निगम ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर बुलडोजर भेजा और पूरी मार्केट को साफ कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस का बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार का विरोध न हो और कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img