Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Building Collapse: दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी**

Delhi Building Collapse: दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी**

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के वेलकम इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता मजदूर कॉलोनी में स्थित एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। यह हादसा सुबह करीब 7:04 बजे हुआ, जब लोग अपने दैनिक कामकाज की तैयारी में जुटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग में करीब 15 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी संदीप लंबा ने जानकारी दी कि वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह के पास स्थित गली नंबर 5, ए-ब्लॉक की यह चार मंजिला इमारत करीब 10-15 साल पुरानी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक मलबे से आठ घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जग प्रवेश अस्पताल और जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान परवेज़ (32 वर्ष), नावेद (19 वर्ष), सिज़ा (21 वर्ष), दीपा (56 वर्ष), गोविंद (60 वर्ष), रवि कश्यप (27 वर्ष), ज्योति (27 वर्ष) और 14 महीने के एक मासूम अहमद के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। साथ ही एनडीआरएफ की टीमें भी विशेष उपकरणों के साथ राहत कार्य में जुटी हैं। अभी भी मलबे में करीब 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर इमारत अचानक कैसे गिर गई, क्या उसमें कोई निर्माण दोष था या फिर समय के साथ कमजोर हो चुकी थी।

इस दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायज़ा लेने पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने मौके की गंभीरता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “यहां NDRF की टीम भी मौजूद है लेकिन यह इतनी पतली गली है कि यहां मशीनों से काम कर पाना मुश्किल है, मलबा निकालने के लिए हाथों से काम करना पड़ रहा है।”

मंत्री ने बताया कि राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन प्रशासन की पूरी कोशिश है कि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा “यह बहुत दुखद घटना है और अभी तक दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है,”। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी से जुटे हैं और पीड़ितों की सहायता के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। मंत्री कपिल मिश्रा ने जनता से भी संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार और बचाव एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रही हैं ताकि जानमाल का और नुकसान न हो।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें