Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण से आंखों की समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण से आंखों की समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण से आंखों की समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जैसे-जैसे मौसम सर्द हो रहा है वैसे एयर पॉल्यूशन का स्तर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर अब डेंजर लेवल पर पहुंच गया है। प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है, इस बीच आंखों में जलन और पानी आने की परेशानी भी होने लगी है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आंखों में ये जलन क्यों हो रही है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है. डॉक्टर कहना है कि प्रदूषण का आंखों पर भी गंभीर असर हो रहा है. इस वजह से आंखों में जलन हो रही है. इसको नजर अंदाज नहीं करना चाहिए.

डॉक्टर बताते हैं कि वायु प्रदूषण में कई प्रकार के खतरनाक पार्टिकल होते हैं. जैसे पार्टिकुलेट मैटर, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड. यह सभी शरीर के हर अंग के लिए खतरनाक होते हैं. हवा में मौजूद ये छोटे-छोटे कण आंखों में प्रवेश कर जलन पैदा करते हैं.

प्रदूषण के कारण एलर्जी और सूजन हो सकती है, जिससे आंखों में जलन होती है. अगर लंबे समय तक आप प्रदूषण में हैं तो इससे आंखों की नसों पर भी असर पड़ता है. गंभीर मामलों में आंखों का कॉर्निया तक डैमेज हो सकता है. जो अंधेपन का कारण बनता है.

दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के DR. Samragi Srivastava बताते हैं कि प्रदूषण के कण आंखों में जाने के बाद वहां जमने लगते हैं. ये धीरे-धीरे आंखों में जलन पैदा करते हैं. इससे आंखों में सूखापन भी होता है.: लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से मैकुलर डिजनरेशन हो सकता है, जिससे आंखों की रोशनी कम होने का रिस्क रहता है. अगर आपको इस समय आंखों में जलन, आंखों का लाल होना, सूजन या फिर पानी आने की समस्या है, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस मामले में तुरंत डॉक्टरों से सलाह लेने की जरूरत है.नियमित रूप से आंखों को पानी से धोएं

डॉक्टर की सलाह पर आंखों में आई ड्रॉपडालें

आंखों की सुरक्षा के लिए एंटी-पॉल्यूटेंट आंखों की क्रीम का उपयोग करें।शाम को घर आने के बाद आंखों को जरूर धाेएं

धूल और प्रदूषण से बचाव के लिए चश्मे पहनें अपनी डाइट में विटामिन ए, सी, और ई शामिल करें आंखों की नियमित जांच कराएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *