Delhi Accident: दिल्ली के विवेक विहार फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

Delhi Accident: दिल्ली के विवेक विहार फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के विवेक विहार फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ जब सीमापुरी निवासी 39 वर्षीय गुरदीप नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर से उतरते समय डिवाइडर से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने से डीटीसी की बस के पिछले टायर के नीचे आ गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय थाना विवेक विहार की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में गुरदीप को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर की और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी मंजीत, जो हादसे के वक्त बाइक सवार के पीछे चल रहे थे, ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:25 बजे की है। उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि चलते-चलते बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, और बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद गुरदीप सीधे डीटीसी की ब्लू रंग की बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। मंजीत ने बताया कि बस चालक कुछ दूरी पर जाकर रुका, लेकिन फिर भी वह बिना मदद किए मौके से निकल गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। एक निवासी ने बताया कि इस फ्लाईओवर पर अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और इसका मुख्य कारण फ्लाईओवर के बीच में उग आए पेड़ हैं जो आधे रास्ते को घेर लेते हैं। ये पेड़ वन विभाग के अधीन हैं, लेकिन उन्हें हटाने या काटने की मंजूरी अभी तक लोक निर्माण विभाग (PWD) को नहीं मिली है, जिससे यह स्थान दुर्घटना-प्रवण बना हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीटीसी बस की पहचान की जा रही है और CCTV फुटेज के जरिए हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग दिए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img