Delhi Accident: शकरपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Delhi Accident: शकरपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के Shakarpur इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा 23 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे Vikas Marg पर गीता कॉलोनी कट के पास हुआ। आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर जा रही एक मारुति सेलेरियो कार ने सामने से आ रही पैशन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जो Connaught Place से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत Hedgewar Hospital पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय नीरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक विश्वास नगर का रहने वाला था और हादसे के वक्त अपनी पत्नी सोनम और बच्चों के साथ बाइक पर सवार था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और अचानक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों में पत्नी और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी चालक सचिन गुलाटी, निवासी नोएडा, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital भेज दिया गया है।

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img