कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर उत्तर पूर्वी जिला पुलिस के DCP कार्यालय में पुलिस पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर उत्तर पूर्वी जिला पुलिस के DCP कार्यालय में पुलिस पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कावड़ यात्रा और मुहर्रम के मद्देनजर उत्तर पूर्वी जिला पुलिस के डीसीपी कार्यालय में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया.इस बैठक की अध्यक्षता जिला के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने की. बैठक में सीलमपुर के विधायक अब्दुल्ल रहमान, सभी एडिशनल , जिला के सभी एसीपी , तमाम थानों के एसएचओ , अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. DCP डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि कावड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर जिला डीसीपी कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया. इस बैठक में जिला पुलिस सभी एडिशनल डीसीपी, सभी थाने के एसएचओ, एमसीडी, बीएसईएस के अधिकारियों को भी शामिल किया गया . बैठक में अलग-अलग कम्युनिटी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. मीटिंग में शामिल लोगों को पुलिस की तरफ से जारी  दिशा निर्देशों को बताया गया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस से सहयोग की अपील की गई. बैठक में शामिल अब्दुल रहमान ने कहा के इस तरह की मीटिंग सराहना की , उन्होंने कहा कि इस तरीके के मीटिंग से शांति सौहार्द बनाने रखने में मदद मिलती है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले त्योहार मोहर्रम और कावड़ यात्रा को मिलजुल कर और शांति और सौहार्द से मनाई.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img