Noida Spa Raid: सेक्टर-49 में तीन अवैध स्पा बंद, 17 युवतियां और 7 युवक हिरासत में

Noida Spa Raid: सेक्टर-49 में तीन अवैध स्पा बंद, 17 युवतियां और 7 युवक हिरासत में

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्पा सेंटरों को बंद करा दिया। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और एनएचआरसी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान 17 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में थाई मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि इन केंद्रों में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये स्पा सेंटर करीब 20 दिनों से संचालित हो रहे थे। टीम ने पहले ग्राहक बनकर अंदर जाकर स्थिति की पुष्टि की और इसके बाद एक साथ तीनों स्थानों पर छापा मारा। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों के संचालकों से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि इनका संचालन थाई मसाज के नाम पर किया जा रहा था, जिनमें से एक का नाम “आर्गेनिक थाई मसाज” था। पुलिस ने तीनों स्पा को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img