Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Crime: दादरी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी विवेक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

Greater Noida Crime: दादरी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी विवेक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुई बब्बल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक के साथ उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने ग्राम चक्रसेनपुर इलाके से दबोचा है। इन दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह मामला 30 जुलाई को सामने आया था जब ग्राम भोगपुर निवासी बब्बल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और परिजनों ने तत्काल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मृतक के भाई की शिकायत पर दादरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।

हत्या की इस वारदात में इससे पहले पुलिस ने अभिषेक और विजेंद्र उर्फ विज्जे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब विवेक की गिरफ्तारी के साथ ही इस केस में मुख्य साजिशकर्ता और अपराध की कड़ी पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। पुलिस ने घटना की गहराई से जांच करते हुए विवेचना के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं 3/25/27 भी जोड़ दी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह हत्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी और इसमें अवैध हथियारों का प्रयोग किया गया। इस मामले में गिरफ्तार एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जो हत्याकांड में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस अब इस मामले में अपराधियों के आपराधिक इतिहास और शस्त्र की आपूर्ति श्रृंखला को लेकर भी जांच कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें