Greater Noida Expressway:8.60 करोड़ रुपये से सुधरेगी सर्विस लेन, टेंडर जारी

Greater Noida Expressway:8.60 करोड़ रुपये से सुधरेगी सर्विस लेन, टेंडर जारी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 8.60 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर तक दाईं ओर स्थित सर्विस लेन का पुनर्निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बारिश के दौरान जलभराव और गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

प्राधिकरण का मानना है कि सड़क के पुनर्निर्माण के बाद आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे एक्सप्रेसवे से जुड़े हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img